MUZAFFARPUR

बिहार में सुबह-सुबह भीषण हा’दसा, वंदे भारत ट्रेन से क’टे 5 लोग

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक हादसा हो गया है. जोगबनी रेलखंड के कसबा स्टेशन गुमटी के पास सुबह करीब चार बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया है.

दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार सभी पांच युवक दशहरा मेला देखकर रेलवे पटरी से पैदल पूर्णिया की ओर जा रहे थे. सुबह अंधेरा रहने के कारण पांचों युवक को कुछ पता नहीं चला और जोगबनी की तरफ से आ रही बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए.

चार युवकों की हुई मौत

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, घायल दो युवकों को पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां पर एक युवक की भी मौत हो गई है, जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है.

आरपीएफ और पुलिस मौके पर तैनात

ट्रेन हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. इसी बीच आरपीएफ और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

”कसबा स्टेशन गुमटी के पास पांचों युवक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए हैं. चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक का इलाज जारी है. ये मखानाफोड़ी का काम करते हैं”. -एमडी हबीउद्दीन चौकीदार, कसबा थाना

15 सितंबर को इस ट्रेन का हुआ था उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को जोगबनी और दानापुर के बीच इस ट्रेन का शुभारंभ किया था. उन्होंने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद इसका नियमित परिचालन शुरू हो चुका है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.