MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के सुख शांति भवन में महाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

मुजफ्फरपुर: आमगोला रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सुख शांति भवन सभागार में महाष्टमी महोत्सव बड़े ही उमंग, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भाई-बहन मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार एवं झारखंड की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने कहा कि “भारत में नवरात्रि के पावन अवसर पर देवियों का पूजन किया जा रहा है।

मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां संतोषी और मां काली जैसे अनेक नाम मातृशक्ति की कर्तव्यों की यादगार हैं। जहां की माताएं इतनी शक्तिशाली रही हैं वहां हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि हर माता ज्ञान स्वरूप, प्रेम स्वरूप, शक्ति स्वरूप और गुणों का स्वरूप बनकर समाज को सुख, शांति और शक्ति देने का कार्य करें।”

इस अवसर पर कुमारी भारती और रूबी ने “मैया तेरी जयजयकार…” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

वहीं ईश्वरीय सेवा में समर्पित 21 बहनों को तिलक, चुन्नी और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मोती सिन्हा, संजय कुमार, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, वयोवृद्ध एच.एल. गुप्ता, बीके पदमा, बीके अन्नू, बीके सीता, बीके राधा, बीके बबिता, बीके सावित्री, बीके मधुरता, बीके बेबी, बीके पुष्पा समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित लोगों ने इसे एक अविस्मरणीय अवसर बताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.