मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार एवं मुजफ्फरपुर नगर निगम की पहल से वार्ड सं0-38 में तीन महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रारंभ हुए हैं। जिनमें पहला है कच्ची सराय इमामबाड़ा स्थित रवि जी के घर से मो० असरफ के घर होते हुए मिश्रा जी के घर तक आर०सी०सी० नाला एवं पी०सी०सी० सड़क निर्माण कार्य। दूसरा पुरानी गुदरी रोड R.S. सिंह के घर से मो० याकुब के घर तक पी०सी०सी० सड़क एवं नाला निर्माण कार्य और तीसरा लाल बाबू साह के घर से चेपमैन स्कूल होते हुए गौशाला रोड मनोज साह के घर होते हुए चकबासु राजू भारती के घर तक पी०सी०सी० सड़क एवं आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य।


इन तीनों कार्यों का शिलान्यास वार्ड 38 में महापौर निर्मला साहू और स्थानीय वार्ड पार्षद शबाना प्रवीन के द्वारा किया गया। बता दें कि पहल का ज़िक्र विधायक विजेन्द्र चौधरी और उप महापौर डॉ. मोनालिसा ने अपने संदेशों और समर्थन में किया, जो नगर के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


शिलान्यास के अवसर पर महापौर निर्मला साहू ने कहा, “ये सड़क और नाला निर्माण कार्य हमारी जनहित और नगर के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हम हर वार्ड में ऐसे कार्य कर नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत हैं।” वहीं पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी ने कहा कि “यह कार्य वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग रही है और नगर निगम द्वारा इसे आरंभ करना उनके विश्वास और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


पार्षद शबाना प्रवीन ने कहा, “वार्ड 38 के हर नागरिक के जीवन में सुधार लाना मेरा प्राथमिक लक्ष्य है। ये कार्य हमारे वार्ड के लिए एक बड़ी सफलता हैं और इससे लोगों को बेहतर जीवन व सुविधाएँ प्राप्त होंगी।” यह पहल वार्ड 38 के निवासियों के लिए बेहतर जीवन और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






Leave a Reply