दिल्ली : दिल्ली के वसंत कुंज इनक्लेव में आज भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री और बिहार के सह प्रभारी आशू चौहान ने रिबन काटकर पूजा पंडाल का शुभारंभ किया। जहां बंगाल से आए तीन पुजारियों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की। इस अवसर पर आशू चौहान ने नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की।




समारोह में उनकी धर्मपत्नी और समाजसेवी अनीता चौहान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिपाल बिड़लान, समाजसेवी मनोज कुशवाहा और चौधरी वीरेंद्र सहरावत सहित RWA के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पंडाल की खासियत यह रही कि सभी प्रतिमाएं और सजावट सीधे बंगाल से मंगाई गई थीं, जिससे पंडाल में पश्चिम बंगाल की झलक साफ नजर आई।


बता दें कि राष्ट्रीय मंत्री आशू चौहान हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा में अपनी सक्रिय भागीदारी और सहयोग देते दिखे। कार्यक्रम में बंगाली समाज के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए, सभी ने मां शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।





Leave a Reply