MUZAFFARPUR

बिहार में गि’रफ्तार फर्जी सेना अधिकारी के घर से ह’थियार और 5 लाख कैश ब’रामद

वैशाली: बिहार के पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार फर्जी आर्मी अधिकारी के वैशाली स्थित आवास से नकद और हथियार बरामद किया गया है. पटना एयरपोर्ट थाना की मदद से वैशाली पुलिस ने सिसौनी प्रबोधी गांव स्थित घर में छापेमारी की. पिस्तौल व नकद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नकद और हथियार बरामद

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रबोधि गांव निवासी धर्मदेव ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने नकद पांच लाख दो हजार रुपए, एक पिस्टल, काला रंग का राइफल जैसा हथियार, देसी बंदूक जैसा एयर गन बरामद किया है. इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर दी गयी.

पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

इस सन्दर्भ में सराय थाना में कांड संख्या 251/25, दिनांक 27 सितंबर, 2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संतोष कुमार शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पटना एयरपोर्ट पर हुई थी कार्रवाई

बता दें कि शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्रालय के अधिकारी बनकर घूम रहे शिवम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार शिवम कुमार पटना एयरपोर्ट पर संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था. पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से गृह मंत्रालय से संबंधित सेना का आईकार्ड बरामद किया गया, जो फर्जी निकला.

कई संदिग्ध जीचें बरामद

इसके अलावे युवक के पास से मिलिट्री बैग, काली शीशी, मेडिकल पाउच, दो मोबाइल, कई संगठनों के नाम से बने फर्जी आईकार्ड, आईईडी कंपोनेंट्स, पाकिस्तान झंडा लगी व्यक्तियों की तस्वीर और एक बाइक बरामद की गयी.

छानबीन कर रही पुलिस

आरोपी के पास से इंडियन मुजाहिदीन जम्मू कश्मीर नाम से फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं. इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है कि आखिर युवक का किसी से कोई कनेक्शन तो नहीं है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.