मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के हरिसभा चौक स्थित हरिसभा मध्य विद्यालय प्रांगण में 124वीं हरिसभा दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को माँ दुर्गा की आराधना में पवित्र कर दिया।

कोलकाता से आए प्रसिद्ध कलाकार शर्नाली चटर्जी और इंद्रनील रॉय ने भावपूर्ण भक्ति गीतों और दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

पूरे पंडाल में “जय माँ दुर्गा” के जयकारों की गूंज और बंगाली गीतों की धुन ने माहौल को कोलकाता की पारंपरिक पूजा पंडाल जैसा बना दिया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष देवाशीष गुहा, उपाध्यक्ष मंगलमय लाहिरी और सचिव चंदन रॉय ने कहा कि हरिसभा दुर्गा पूजा न सिर्फ आस्था का केंद्र है बल्कि बंगाली संस्कृति को जीवित रखने का अनुपम उदाहरण भी है।

कार्यक्रम में समिति के अन्य पदाधिकारी, महिला समिति की सदस्याएँ और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।सांस्कृतिक संध्या में धुनुची नृत्य, पारंपरिक परिधान और भक्तिगीतों का अद्भुत संगम देर रात तक चलता रहा और यह आयोजन श्रद्धा, कला और संस्कृति का अविस्मरणीय उत्सव बन गया।





Leave a Reply