मुजफ्फरपुर: मुज़फ्फरपुर के मोतीझील टाउन थाना कैंपस, श्याम नंदन रोड स्थित माँ वैष्णव स्थान दुर्गा पूजा समिति में भव्य डांडिया संध्या का आयोजन किया गया।


जहां दुर्गा माता की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजे श्रद्धालु ने डांडिया की थाप पर देर रात तक थिरकते रहे। इस दौरान जयकारों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। पूरा वातावरण माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर हो गया।


वहीं अध्यक्ष रमन पाठक ने कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हैं बल्कि समाज में एकजुटता और ऊर्जा का संचार भी करते हैं।


”कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित संजीत पाठक, सहायक पंडित सुमन पाठक, सदस्य उत्तम कुमार, अमन कुमार, धीरू कुमार, सूर्यांश मिश्रा, वंश राज, सोनू कुमार, ऋषभ कुमार और सूरज कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोगों की विशेष भूमिका रही।

डांडिया संध्या के दौरान बेस्ट कॉस्ट्यूम और बेस्ट डांडिया परफॉर्मेंस जैसी प्रतियोगिताओं ने उत्सव को और भी रोचक बना दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।




Leave a Reply