मुज़फ्फरपुर: नवरात्र के पावन अवसर पर कलमबाग चौक स्थित तोसानी टावर में इनर व्हील क्लब ऑफ़ मैत्री मुज़फ्फरपुर द्वारा भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत माता की आरती और जोरदार जयकारों के साथ हुई, जिसके बाद रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजी महिलाएं डांडिया की थाप पर थिरक उठीं।



इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट सुमिता ने माता रानी का जयकारा लगाते हुए कहा कि “डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमें हमारी परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में भक्ति व भाईचारे की भावना को और प्रबल बनाते हैं।”



उन्होंने समस्त शहरवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। वहीं वाइस प्रेसिडेंट शबनम, आई.पी.पी. निशा, सेक्रेटरी पूनम, ट्रेज़रर अंशु, आई.एस.ओ. कामिनी और सदस्य सत्याम ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।

पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक व आधुनिक परिधानों का मनमोहक संगम, डांडिया की थाप और जयकारों की गूंज ने नवरात्र की पावन भावना को जीवंत कर दिया।




Leave a Reply