मुजफ्फरपुर : सेंट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय अंतर-विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस तैराकी प्रतियोगिता में शहर के लगभग 15 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी अनुशासित ढंग से निभाई। कल की अपेक्षा आज तैराकों में अधिक उत्साह दिखा। सभी छात्र जीत हासिल करने के लिए अनवरत प्रयासरत रहे। इस प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद विद्यालय की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ तरह-तरह के खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेलने से शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ होता है।


इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्रों में अनुशासन एवं आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहा है। आज हमारे विद्यालय के छात्र शिक्षा जगत के साथ-साथ खेल जगत, संगीत जगत आदि में भी अपने परचम लहरा रहे हैं। विद्यालय के संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्त ने सभी प्रतिभागी स्कूल के बच्चों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया और सहयोगी शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।


इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ तैराकों की सूची इस प्रकार है:
अंडर-12 (बालक वर्ग)
1. आयुष राज
सेंट जेवियर्स किन्डरगार्टेन, मुजफ्फरपुर
अंडर-12 (बालिका वर्ग)
1. सामर्या रमण
नॉर्थ प्वाईंट चिल्ड्रेन्स स्कूल, मुजफ्फरपुर
अंडर-15 (बालक वर्ग)
मुखर्जी सेमिनरी स्कूल, मुजफ्फरपुर
1. आर्यन आर्य
अंडर-15 (बालिका वर्ग)


1. रूही
सेंट जेवियर्स किन्डरगार्टेन, मुजफ्फरपुर
2. अभि श्री
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बखरी, मुजफ्फरपुर
अंडर-18 (बालक वर्ग)
बी.बी. कॉलेजिएटं, मुजफ्फरपुर
1. शुभम कुमार
अंडर-18 (बालिका वर्ग)

सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, मुजफ्फरपुर
1. अंशिका चौधरी
इस तैराकी प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की सूची इस प्रकार रही-
प्रथम स्थान
द्वितीय स्थान
सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, मुजफ्फरपुर
तृतीय स्थान
सेंट जेवियर्स किन्डरगार्टेन स्कूल, मुजफ्फरपुर
आशा किरण सिन्हा
सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर



Leave a Reply