MUZAFFARPUR

बिहार में पथरी का ऑ’परेशन कराने आए मरीज की मौ’त, परिजनों ने का’टा ब’वाल

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में पथरी का ऑपरेशन करवाने आए युवक की ऑपरेशन थिएटर में ही मौत हो गई है. नाराज परिजनों ने ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर बवाल काटा.

परिजनों ने किया हंगामा

हंगामें की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 और पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजन नहीं मानें. उच्च अधिकारी से मिलने की मांग करने लगे. हालांकि मोतिहारी डीएसपी दिलीप कुमार ने मामला शांत कराया.

डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पत्नी की आवेदन पर पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की.

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक मरीज की पहचान परवेज आलम के रूप में हुई है. परवेज आलम अपने पीछे दो बच्चियों, पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

पथरी का होना था ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक परवेज आलम (मृतक) अपने घर से पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए घर से मोटरसाइकिल चलाकर हॉस्पिटल आए थे. डॉक्टर द्वारा 11:00 बजे ऑपरेशन थिएटर में उन्हें ले जाया गया.

मरीज छोड़कर फरार हुए डॉक्टर

लगभग 5 घंटे ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के स्टाफ द्वारा खून की कमी बताई गई और प्लाज्मा की तुरंत तीन यूनिट खून की व्यवस्था करने के लिए कहा गया. 5 बजे जब मरीज से मिलने के लिए बोला गया तो सभी डॉक्टर मरीज छोड़कर फरार हो गए.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामान्य अस्पताल में घट चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. परिजन डॉक्टर से रेफर की बात करते हैं तो डॉक्टर द्वारा परिजनों को धमकी देकर मरीज को रख लिया जाता है और रेफर नहीं किया जाता है. ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.