समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है. मुखिया का शव सातनपुर मस्जिद के पास पानी की टंकी के बगल से बरामद हुआ है. मुखिया का नाम एक हत्याकांड में शामिल था.
मुखिया की गोली मारकर हत्या
मृतक की पहचान मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है. मनोरंजन गिरी उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा पंचायत का मुखिया था. मनोरंजन गिरी (मृतक) बाइक से सातनपुर चौक से करिहारा की तरफ आ रहा था.

पानी टंकी के पास मिला शव
इस दौरान पानी की टंकी के पास घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने सीने में गोली मार दी. जिससे मनोरंजन गिरी की मौके पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनोरंजन गिरी का शव पड़ा हुआ है.

मौके पर पहुंचे डीएसपी
घटना के संबंध उजियारपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

हत्याकांड में नामजद था मुखिया
दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 21 अगस्त को करिहारा पंचायत के ही माधोडीह निवासी विक्रम गिरी नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी. जिसमें मनोरंजन गिरी नामजद आरोपी था. मामले में जांच चल ही रही थी कि आज मनोरंजन गिरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.



Leave a Reply