नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री आशु चौहान ने अपने दिल्ली स्थित निवास पर माता आदिशक्ति के भव्य जागरण का आयोजन किया। जिसमें कई विधायक, पार्षद सहित दिल्ली के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। राष्ट्रीय मंत्री आशु चौहान ने धर्मपत्नी सहित माता की भव्य ज्योति प्रज्वलित की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिपाल बिड़लान सहित उपाध्यक्ष प्रियांक गुप्ता, अन्त्योदय के राष्ट्रीय मंत्री मनोज कुशवाहा, सदस्य वीरेंद्र सहरावत, गुरुग्राम से युवा नेता विश्व प्रताप राघव उपस्थित रहे सात ही गृह मंत्रालय से शिव कुमार, मुख्तियार सिंह भी उपस्थित रहे उन्होंने भी माता रानी का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान क्षेत्र के RWA के अध्यक्ष सहित पूरी टीम उपस्थित रही। जागरण में गायक अर्पित लाडला ने अपनी मधुर आवाज से समा बांध दिया। इसके साथ ही श्री बांके बिहारी श्री जगन्नाथ रामलला की भव्य झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं आशु चौहान जी ने कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथियों को माता की चुनरी और पटका पहनकर उनका स्वागत किया। बता दें कि आशू चौहान श्री कृष्ण जी के परम भक्त हैं और सभी पर्वों को भव्य रूप से मनाते है और सनातन धर्म के सभी पर्वों के आयोजनों,प्रचार प्रसार,से लेकर धर्म के रक्षण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।




Leave a Reply