मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, प्रांगण में दो दिवसीय अंतर-विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लगभग 15 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तैराकी में अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा।



जहां प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-15 एवं अंडर-18 आयु वर्ग के तैराकों ने भाग लिया। आज की इस प्रतियोगिता में 25 एवं 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 25 एवं 50 मीटर बैकस्ट्रॉक, 25 एवं 50 मीटर बटरफ्लाई तथा 25 एवं 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक स्पर्धाएँ संपन्न हुईं। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कल 26 सितम्बर को की जाएगी।


इस दौरान स्कूल की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूल जैसे जीडी मदर प्रभात तारा, जीडी गोयंका और डीएवी के विभिन्न ब्रांच सहित कई विद्यालयों ने भाग लिया है। आगे उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में इस प्रतियोगिता को जिला स्तर पर आयोजित किये जाने की योजना है।


मौके पर विद्यालय के सचिव प्रियंका चंद्रा, निदेशकअमिताभ चंद्रा, संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्त, प्राचार्या आशा किरण सिन्हा, ईंचार्ज दीपक चंद्र सिन्हा, मार्शल दत्त, राज शर्मा सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहें। बता दें कि कल 26 सितम्बर को इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन होगा। वहीं विजेताओं के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा।







Leave a Reply