MUZAFFARPUR

बिहार के 19 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, नालंदा में ठनका गिरने से 2 लोगों की हुई मौ’त

पटना: बिहार में आज भी मौसम सक्रिय है. जिसको लेकर मौसम विभाग पटना ने 19 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, अगले 24 घंटे में भारी बारिश को होने की भी संभावना जताई गई है.

नालंदा में 2 लोगों की हुई मौत

नालंदा में वज्रपात से एक बालक समेत दो लोगों और दो मवेशी की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित हुई है.

वज्रपात की चपेट में आया नाबालिग

पहली घटना बेन थाना क्षेत्र के गुरुशरणपुर गांव की है, जहां खेत में बकरी चरा रहा नाबालिग वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गया. आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी घटना पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव के खंधा में हुई है, खेत जा रहे व्यक्ति पर अचानक तेज बारिश के साथ ठनका गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई.

इन जिलों में येलो अलर्ट

जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान,सारण, वैशाली,समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा और सहरसा शामिल है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में ऊंचे स्थानों पर चले जाएं, जबकि बिजली के खुले तारों से दूर रहे और ठनका गिरते समय खुले मैदान और ऊंचे पेड़ों के पास खड़े ना हों.

मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी

मौसम विभाग पटना के अनुसार सभी येलो अलर्ट वाले जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की संभावना है. यहां पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

पिछले 24 घंटे पटना में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में बेतिया, नालंदा और लखीसराय में भारी बारिश दर्ज की गई है. जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, राजधानी पटना में पूरे दिन बारिश हुई.

प्रमुख शहरों का तापमान

मोतिहारी में 31.0 डिग्री सेल्सियस , बेगूसराय 36.4 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 34.2 डिग्री सेल्सियस, गया में 33.1 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 32.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस, पटना में 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.