बिहार चुनाव से पहले राज्य के सबसे बड़े सियासी घराने में अनबन कीअटकलें काफी तेज हैं। यह तो जगजाहिर है कि कुछ समय पहले लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो नाराज चल रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य ने हाल ही में सफाई दी थी कि वो राज्यसभा में जाने का लोभ नहीं रखती हैं। अब रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट पर कुछ ऐसा लिखा है जिससे उनकी नाराजगी की बातों को बल मिलने लगा है।

रोहिणी आचार्य ने लिखा, ‘मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि “कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व् कोई मांग “किसी” के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है , तो राजनीतिक व् सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूँगी” …

साथ ही दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ – दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके , तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब ‘जिस किसी’ के भी कहने पर ऐसा कर – कह रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर माँ – बहन – बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि “भविष्य में वो कभी किसी माँ – बहन – बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे।’




Leave a Reply