MUZAFFARPUR

बिहार पुलिस में बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट भी कर सकते हैं आवेदन, जान लें पूरी डिटेल

पटना: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी. जो भी अभ्यर्थी ग्रेजुएशन उतीर्ण हैं, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए सब-इंस्पेक्टर के कुल 1799 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

बिहार पुलिस में भर्ती के लिए निकला विज्ञापन

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) की तरफ से पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अधिसूचना के अनुसार कुल 1799 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू की जाएगी. इसकी निर्धारित अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 है. जो भी अभ्यर्थी पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियस वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर तय तारीफ में फॉर्म भर सकते हैं.

बहाली के लिए पात्रता

इस बहाली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए या किसी भी स्टेट के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार ने 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो.

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 साल निर्धारित है. पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 साल और एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के लिए 42 साल निर्धारित की गई है.

शारीरिक मापदंड क्या हैं

एसआई पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और बिना सीना फुलाए 79 और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है.

सिलेक्शन प्रोसेस

इस बहाली में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा. प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा. मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थी को अंतिम चरण के फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों के बाद सफल अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी.

एप्लीकेशन प्रोसेस और फीस

अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन के माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा. अन्य किसी भी प्रकार के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में सौ रुपये का भुगतान करना होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.