विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज उन सभी कयासों पर विराम लगाया जिसमें महागठबंधन के घटक दलों में मतभेद की बात सामने आ रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महागठबंधन में बहुत जल्द सीट बंटवारा हो जाएगा। उन्होंने कहा सभी घटक दल के नेता एक दूसरे के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई मतभेद नहीं है।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आज हुए पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा बिहार में लाठी तंत्र की सरकार है। छात्र नौकरी के लिए जब सड़कों पर उतरते है तो पुलिस लाठी चार्ज करती है । आज तो तब हद हो गई जब शांतिपूर्व प्रदर्शन करने आले युवक कांग्रेस के नेताओं पर लाठी भांजी गई।





Leave a Reply