MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के बुद्धा कॉलोनी में नवरात्री के दौरान आयोजित होने वाले भव्य जागरण की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु

मुजफ्फरपुर : जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का पर्व नज़दीक आ रहा है, वातावरण माँ दुर्गा की भक्ति और आस्था से सराबोर होता जा रहा है। श्रद्धालुजन माँ की आराधना और शक्ति के महोत्सव में जुट चुके हैं। वहीं जिले के बुद्धा कॉलोनी में माँ का भव्य जागरण आयोजित होने जा रहा है।

जिसके लिए कल शाम मोहल्ले के सभी लोगों की अगुवाई में एक बैठक की गई।  बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

बैठक में सौरव सिंह, अमरजीत चौरसिया, अवधेश गुप्ता, रमेश जी, अमित राय, रंजीत जी, सोनू जी, गोपाल जी, सनी, पिंटू चौरसिया, मुन्ना चौरसिया, दीप चौधरी, मिर्तुंजय जी और काशी पाठक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि माँ जागरण को भव्य और सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से योगदान देंगे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.