MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: टीम ममता के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा पानीटंकी चौक स्थित भारती भवन सभागार में टीम ममता के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ विजय प्रसाद के नेतृत्व में हुआ। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ ममता रानी शामिल हुई।

इस दौरान ममता रानी ने राजनीति में युवाओं की भागीदारी, कौशल विकास महिला सशक्तिकरण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं NDA सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को सैकड़ो युवा छात्र छात्राओं के साथ साझा किया।

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण कर युवाओं से भी इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया । मौके पर  डॉ विजय प्रसाद , भारती आनंद, डॉ वर्षा आनंद , वंदना भारती , अशोक शर्मा ,विकाश मिश्रा मुद्गल, कर्तव्य राज , मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.