मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के उन्नति शॉपी में रामदयालुनगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं रामदयालु मंडल भाजपा के अध्यक्ष उत्पल रंजन ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने जो देश के लिए किया है वो किसी दूसरे नेता ने नहीं किया।


उनका मूल मंत्र ही सबका साथ सबका विकास है। इसीलिए आज पूरे देश में उनका जन्मदिवस मनाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी पूरे देश ही नहीं पूरे विश्व में वो एक सर्वश्रेस्ट नेता के रूप में जाने जाते है। यही कारण है कि सिर्फ भारत ही नहीं पूरा विश्व उनका जन्मदिवस मन रहा है, उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में महामंत्री अजय चंद्रवंशी, महामंत्रीपंकज चौहान, मंत्री अनिल ओझा, नुन्दन सिंह, जिला सूचना अधिकार के संयोजक असीम सुंदरम,राजेश जायसवाल, शक्तिकेंद्र प्रमुख मेघनाथ राम, प्रमोद कुमार,अमित महतो, अमित पिंटू,आई टी संयोजक सह प्रभारी सुभेन्दु सिन्हा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता ने नरेंद्र मोदी की तस्वीर को सांकेतिक लड्डू और केक खिलाकर फिर एक-दूसरे को खिलाकर खुशी मनाया।




Leave a Reply