मुज़फ्फरपुर: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर थे। कहते हैं कि इनकी पूजा से जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती है। इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर के रामदयालु रोड स्थित रूद्र टोयोटा परिसर में परम पूजनीय बाबा विश्वकर्मा भगवान की जयंती बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।



जहां सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी व श्रद्धालुओं ने ब्रह्मांड शिल्पकार, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण पवित्र और मंगलमय बना रहा।



पूजा-अर्चना के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें भाग लेकर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान रूद्र टोयोटा परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और इस परंपरा को और भव्य बनाने का संकल्प लिया।


बता दें कि शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही। विश्वकर्मा पूजन को लेकर जिले के अलग-अलग विश्वकर्मा मंदिर समेत अन्य जगहों पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगे दुधिया बल्व से सजाया गया है।

भव्य पूजा पंडाल बनाये गये हैं। मंगलवार से ही लोग पूरी उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा की तैयारी में जुटे रहे, देर रात तक पूजन स्थलों को सजाने संवारने का काम चलता रहा। विभिन्न इंजीनियरिंग वर्कशॉप, वाहनों के शो रूम, गैरेज आदि जगहों पर लोग अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर सजावट करते दिखे।





Leave a Reply