MUZAFFARPUR

‘चलो जीते हैं’.. PM मोदी पर बनी 55 फिल्में.. बिहार के 243 विधानसभाओं में दिखाई जाएंगी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की आहट से राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ गई है और नेता सड़क पर नजर आ रहे हैं. राज्य में इन दिनों यात्रा की सियासत हो रही है. पहले राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा की तो अब तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर निकल चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने भी 243 विधानसभा क्षेत्र के लिए रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है. 17 सितंबर 1950 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ था. ऐसे में पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा नेता अलग अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं. गरीबी को करीब से महसूस करने वाले प्रधानमंत्री पर बनी फिल्में जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है. भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां को गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी कर रही है.

‘चलो जीते हैं’ रथ रवाना 

भारतीय जनता पार्टी ने ‘चलो जीते हैं’ रथ यात्रा की शुरुआत की है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से भाजपा के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई. बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्र के लिए रथ को रवाना किया गया है. तकरीबन 50000 गांव में फिल्म दिखाए जाने की योजना है. गरीबों की चिंता प्रधानमंत्री ने किस कदर की है, फिल्म के जरिए यह भी दिखाया जाएगा.

BJP के दिग्गज नेता रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर चलो जीते हैं रथ को रवाना किया गया है. कुल मिलाकर 243 रथ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किए गए हैं

PM के जीवन पर बनाई गई 55 फिल्में

रथ में एलईडी टीवी लगी हुई है. टीवी के जरिए नरेंद्र मोदी से जुड़े फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर आज तक के जीवन पर 55 फिल्में बनाई गई हैं, जिसका प्रदर्शन किया जाएगा. हर एक रथ के लिए एक प्रभारी बनाए गए हैं. हर एक रात के लिए एक प्रभारी बनाए गए हैं.

PM के जन्मदिन के मौके पर चलाए जाएंगे कई कार्यक्रम
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को जीया है. उनकी माताजी दूसरों के घर में काम करती थी. दूसरों के घर में बर्तन धोकर और पानी भरकर उन्होंने अपना परिवार का भरण पोषण किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 25 से 30 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.