MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर वासियों नवरात्री में डांडिया की धुन पर नाचने के लिए हो जाइए तैयार! गरबा नाइट्स के साथ….

मुजफ्फरपुर : इस नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, डांडिया की धुन और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित होने जा रहा है गरबा नाइट्स – साल का पहला डांडिया नाइट्स उत्सव। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मशहूर यूट्यूबर एवं इनफ्लुएंसर विकी जॉन, प्रसिद्ध अदाकारा संजना राज और मशहूर टीवी एक्टर प्रमोद गोस्वामी रहेंगे।

आयोजन की फाइनल तैयारी बैठक में आयोजक राकेश कुमार, संयोजक करण गुप्ता, समिति सदस्य आशुतोष के साथ-साथ मशहूर बिहार ब्लॉगर गोपी मेहता, शुभचिन फ़िल्म्स से शुभम, कुमार शिवम रॉक, शॉर्ट्स बाय राहुल, अमेज़िंग मुज़फ्फरपुर, आदित्य एडिटर, सत्याम द ब्लॉगर और रननी फिल्म्स की सक्रिय मौजूदगी रही। बैठक में सभी ने मिलकर कहा कि यह आयोजन मुज़फ्फरपुर वासियों के लिए एक यादगार और भव्य अवसर साबित होगा।

 

इस अवसर पर खास झलकियों में इनडोर और आउटडोर लाइव ढोल व DJ Abhi का धमाकेदार म्यूज़िक, ऑथेंटिक फूड काउंटर, गरबा बंदे डांसर्स की प्रस्तुति और मैसिव डांडिया डेकोर शामिल होंगे। एंकरिंग की ज़िम्मेदारी पियाली डे निभाएँगी।

यह आयोजन 24 सितंबर को मयूर महल रिज़ॉर्ट, कन्हौली BMP-6 रोड में होगा। एंट्री पास दरें — सिंगल ₹199, कपल ₹349 और फैमिली ₹749 निर्धारित की गई हैं। बुकिंग हेतु संपर्क करें: +91 9263802745, +91 70042 41348, +91 90068 88853

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.