MUZAFFARPUR

महागठबंधन में सीएम फेस पर नहीं है कनफ्यूजन, बोले तेजस्वी- समय पर होगा नाम का ऐलान

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। इस बीच महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। महागठबंधन के घटक दलों में शामिल वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी कह चुके हैं कि चुनाव के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वो खुद उपमुख्यमंत्री।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता भी अपने नेता यानी तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताते आए हैं। हालांकि, महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अब तक तेजस्वी यादव को गठबंधन का सीएम फेस घोषित करने की बात नहीं कही है।

अब तेजस्वी यादव ने खुद महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है और सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में कोई कनफ्यूजन नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमारे गठबंधन में कोई कनफ्यूजन नहीं है। जनता बदलाव चाहती है। बिहार की मालिक जनता है और वो मुख्यमंत्री बनाती है। अब वो बदलाव चाहती है। आप बिहार के किसी व्यक्ति से जाकर पूछिए या सर्वे कराइए, जवाब मिल जाएगा। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई कनफ्यूजन नहीं है, समय पर घोषित कर दिया जाएगा।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.