मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के परिसर में भव्य “डिज़्नीलैंड मेला” का शुभारंभ किया गया। जहां अतिथियों ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, थाना प्रभारी काजी मोहम्मदपुर जय प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. गौरव वर्मा मौजूद रहे।




कार्यक्रम में महामंत्री अजय श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार, संगठन मंत्री सत्येन्द्र कुमार ‘पिंकूजी’, वार्ड पार्षद-27 अजय ओझा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। स्वागतकर्ता एवं मेला संयोजक प्रदीप मिश्रा, विक्की, प्रवीण, सन्नी, विकाश और वसंत रहे।



मेले में दर्शकों के लिए टोरा-टोरा, ड्रैगन टेल, मिकी माउस, वाटरपार्क जैसे रोमांचक झूले आकर्षण का केंद्र बने। साथ ही खरीदारी के लिए राजस्थानी परिधान, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, फैंसी चप्पल-जूते, पर्स तथा स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे पावभाजी, चाउमीन, भेलपुरी, पॉपकॉर्न और आइसक्रीम की स्टॉल्स लोगों को खूब लुभा रही है । इसके साथ ही सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के तहत मेले परिसर में सीसीटीवी कैमरे, गार्ड और पार्किंग की भी उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है।





इस मौके पर पर अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा, महामंत्री प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चक्रधर सिन्हा, उपाध्यक्ष राकेश चन्द्र सम्राट, संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू, आजीवन सदस्य संजय कुमार, विश्वंभर प्रसाद सिन्हा, सर्वजीत प्रियदर्शी, राकेश कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज प्रकाश, अरुण कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, धीरज कुमार माधव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।










Comment here