पटना: सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा दिया. दुर्गा पूजा से पहले नीतीश कुमार की यह बड़ी पहल है. सीएम ने राज्य के 1.13 करोड़ लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ट्रांसफर की है.
कितना रुपया आया?
सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को बैठक में 1.13 करोड़ लोगों के खाते में कुल 1263 करोड़ 95 लाख रुपये ट्रांसफर किए. सभी के खाते में 1100-1100 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन
बता दें कि बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू है. इसके तहत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, लझ्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिहार नि:शक्तता पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना आता है.
राशि में बढ़ोतरी
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी हो चुकी है. पहले प्रति व्यक्ति को 400 रुपया प्रतिमाह दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने लाभुक के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसला
बिहार चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार लगातार जनता के हित में फैसला ले रही है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में सीएम ने कई फैसले लिए. कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी. इसमें आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया.
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का मानदेय बढ़ा
बिहार में आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 से बढ़ाकर 9000 किया गया और सहायिका का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 5000 कर दिया गया है. इसके लिए 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति दी गयी.




Leave a Reply