MUZAFFARPUR

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, चुनवा से पहले सियासी हलचल तेज

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुटी हैं इसी बीच सीएम नीतीश ने मिलने पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे। अचानक पूर्व मुख्यमंत्री के सीएम आवास पहुंचने से सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले कोई बड़ी राजनीतिक घटनाक्रम घट सकती है।

सीएम नीतीश से मिले पूर्व सीएम

दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और एनडीए की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

सियासी हलचल तेज

मुलाकात के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीतिक और चुनावी मामलों पर बातचीत हुई है। अगर पार्टी का आदेश होगा तो मैं बिहार में एनडीए के लिए चुनाव प्रचार करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

शारीरिक और मानसिक रुप से फिट हैं सीएम

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर पूछे गए सवाल पर मुंडा ने कहा कि अभी मेरी उनसे मुलाकात हुई है। वे पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं। गौरतलब हो कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और सीएम नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.