काठमांडू: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के हालात बेहद खराब हैं. पिछले दो दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन काफी उग्र हो गए हैं. राजधानी काठमांडू की सड़कों पर छात्र नेपाल की सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में हथियार बंद लोग भी देखे गए हैं. यहां प्रदर्शन अब हिंसक भी होने लगे हैं.


इससे पहले मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफा देने में अपनी भलाई समझी. इसके साथ-साथ सभी मंत्री और नेता देश छोड़कर बाहर जाने की फिराक में हैं. वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केपी शर्मा ओली सरकार के कई मंत्रियों को जमकर पीटा. छात्रों ने नेपाली संसद और पूर्व प्रधानमंत्री के घर को भी आग लगा दिया.




Leave a Reply