MUZAFFARPUR

बिहार में आज होगी आफत की बारिश!, 38 जिलों में अलर्ट जारी

पटना: मौसम विभाग पटना के अनुसार बिहार में आज मानसून मजबूत होने जा रहा है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है. राज्य में आ रही हवाएं नमी लेकर आ रही हैं. ऐसे में 38 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर,भागलपुर, बांका, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

साथ ही इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बिहार में इस तरह का मानसून 3 से 4 दिन तक देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में ऊंचे स्थानों पर चले जाएं, जबकि बिजली के खुले तारों से दूर रहे और ठनका गिरते समय खुले मैदान और ऊंचे पेड़ों के पास खड़े ना हों.

24 घंटे में यहां हुई भारी बारिश

कटिहार, बेतिया, बेगूसराय, रक्सौल और भागलपुर में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश हुई है, जबकि राजधानी पटना के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी देखी गई. बिहार में इस बार अब तक सामान्य से करीब 29 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

खगड़िया में गिरी आकाशीय बिजली

खगड़िया जिले में व्रजपात का कहर देखने को मिला है. यहां पर खेत में काम कर रहे दंपति पर आकाशीय बिजली गिर गई है. जिससे पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति झुलस गया. घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.