पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतका को 2 गोली लगी हैं. पहली गोली सीने में तो दूसरी गोली पैर में लगी है. घटना मधुबनी बाजार इलाके की है.

भाई ने बहन की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का अपने भाई के दोस्त के साथ प्रेम-प्रंसग था. जिससे दोस्त भाई को ताना देते थे. तानों की वजह से भाई नाराज था. उसने बहन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बहन अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. जिससे उसने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी.

मौके से फरार आरोपी भाई
घटना के समय मां रसोई में खाना बना रही थी, तभी मृतका के चीखने की आवाज सुनाई दी. जिससे वो दौड़कर कमरे में गई, तो देखा कि बेटी खून से लथपथ थी और बेटे के हाथ में पिस्टल थी. बेटा मां को देखते ही घर से भाग निकला.

जांच में जुटी पुलिस: पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिजन मृतका को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.



Leave a Reply