हैदराबाद: भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होगी. यह मतदान संसद भवन में होगा. मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के कैंडीडेट पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है. बता दे, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह मतदान हो रहा है.

उन्होंने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के मुताबिक संसद भवन में वोटिंग सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी. जो पता चला है उसके मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वोट डालेंगे.

वहीं, मतदान से पहले सुबह 9:30 बजे एनडीए सांसदों की सुबह बैठक बुलाई गई है. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. आपको बता दें, इस समय लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद वोट डालेंगे. वहीं, शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.




Leave a Reply