MUZAFFARPUR

वंदे भारत स्लीपर का तोहफा ! तेजस राजधानी से तेज गति से पूरा होगा पटना से दिल्ली का सफर, जानिए किराया- रूट

पटना : पटना से दिल्ली रेल सफर अब सबसे तेज रफ्तार से पूरा होगा। यानी राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से भी तेज रफ्तार में नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना और दिल्ली का सफर पूरा करेगी। भारतीय रेलवे दिवाली से ठीक पहले देश की बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इसकी शुरुआत सितंबर के अंत में होने की संभावना है। मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के विपरीत, जो मुख्य रूप से दिन के समय या छोटी यात्राओं के लिए उपयुक्त चेयरकार सेवाएँ प्रदान करती हैं, नए मॉडल को विशेष रूप से रात भर की यात्राओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह प्रीमियम ट्रेन प्रयागराज होते हुए दिल्ली और पटना को जोड़ेगी। अनुमानित यात्रा समय केवल 11.5 घंटे होगा, जो तेजस राजधानी के 12 घंटों से ज्यादा के सफर से भी कम है। साथ ही, यह ट्रेन यात्रियों को ट्रेन के किराए में हवाई जहाज जैसी सुविधा प्रदान करेगी। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस अधिकतम 180 किमी/घंटा की गति से चलेगी, जो राजधानी एक्सप्रेस से काफी तेज़ है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के पटना से रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे दिल्ली पहुँचने की उम्मीद है। दिल्ली से वापसी की यात्रा भी इसी रात के कार्यक्रम के अनुसार होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.