मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के साहू रोड स्थित निजी सभागार में बालाजी परिवार द्वारा भव्य सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे पूर्व मंत्री एवं हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव, जिन्होंने समाज के लिए कार्यरत विभूतियों और वीर शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं।




इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या धाम के राष्ट्रीय संत छोटे बापु जी महाराज रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरीया, अखिल भारतीय सर्राफा संघ अध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद, पद्म विभूषण किसान चाची राजकुमारी देवी, शहीद अशोक कुमार सिंह की पत्नी अनीता लता, संजय पंकज (लेखक सह साहित्यकार), गोपाल फलक (रंगकर्मी एवं शिक्षाविद), डॉ. मोनालिसा (उप महापौर), विजेंद्र चौधरी (नगर विधायक), केदार प्रसाद (पूर्व विधायक लालगंज), सुभाष चौधरी उर्फ बबलू चौधरी (उद्योगपति) सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान 24 जनवरी 1995 को मणिपुर में शहीद हुए अशोक कुमार सिंह (73 बटालियन सीआरपीएफ) की वीरगाथा को विशेष रूप से याद किया गया।मंच संचालन डॉ. सतीश कुमार साथी ने किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, सेवा समितियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व सम्मान चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम के सफल संचालन में अमरेंद्र कुमार अमर, सज्जन अग्रवाल, विक्रम सर्राफ, पवन कुमार गुप्ता, संकेत सर्राफ, सुनील कुमार ठाकुर, राजकुमार राजपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
धन्यवाद ज्ञापन बालाजी परिवार के महासचिव अशोक अंदाज ने किया।







Leave a Reply