MUZAFFARPUR

मोतीपुर में संपन्न हुआ सिंगिंग स्टार 2025 का ऑडिशन– उभरती प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित एक निजी सभागार में सबसे बड़े मेगा म्यूज़िकल लाइव सिंगिंग कॉम्पिटिशन “सिंगिंग स्टार 2025” के ऑडिशन का सफल आयोजन किया गया। इस ऑडिशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं और सिविलियन्स ने भाग लिया और अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बरूराज विधानसभा क्षेत्र 96 के विधायक डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं। मुझे गर्व है कि मोतीपुर की धरती पर यह आयोजन हुआ। वहीं निर्णायक मंडल में मौजूद पंकज धीर, अनुपमा दास एवं गौरव ज्ञान ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान पंकज धीर ने कहा, “मोतीपुर के बच्चों और युवाओं में गजब का टैलेंट है। यहां की गायकी में कच्चापन नहीं, बल्कि असली भाव और जज्बा है। आगे अनुपमा दास ने कहा कि “ऐसे मंच गांव-कस्बों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करते हैं। यह एक सुनहरा कदम है। वहीं गौरव ज्ञान ने प्रतिभागियों की तारीफ के पूल बांधते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने यह  साबित कर दिया कि बड़े मंच तक पहुंचने के लिए जुनून ही सबसे बड़ा हथियार है।

अंत में बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को आगे के राउंड में भाग लेने का अवसर मिलेगा और प्रत्येक चयनित प्रतिभा को निशुल्क स्कॉलर फॉर्म प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम निदेशक प्रकाश दास मानस ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि “सिंगिंग स्टार 2025” के माध्यम से गांव और कस्बों के बच्चों को भी एक सशक्त मंच दिया जाए और उनके उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोले जाएँ।

बीएमसी टीम ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में जापान मुजफ्फरपुर एवं अन्य स्थानों पर भी बच्चों के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ बीएमसी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की जाएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.