MUZAFFARPUR

वाह नेता जी वाह! कीचड़ और जलजामव देख जनता के कांधे पर चढ़े कांग्रेस सांसद, बाढ़ का ले रहे थे जायजा

बिहार : गजबे है बिहार के सांसद महोदय… बिहार में इन दिनों विधानसभा के चुनाव का विगूल बज रहा है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रोटी सेकने में लगी है। राज्य के अलग-अलग विधानसभा चुनाव में सांसद अपनी भागिदारी स्थापित करने के जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले से है, जहां रविवार को सांसद तारिक अनवर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बरारी व मनिहारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने गए। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सांसद महोदय ने पानी-कीचड़ देखकर एक युवक के कंधे पर चढ़ गए।

दरअसल, सांसद तारिक अनवर के इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गंगा के जलस्तर में गिरावट होने के साथ ही कटिहार के धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। कटाव के बारे में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रविवार को सांसद तारिक अनवर धुरियाही पहुंचे, यहां शिवनगर और सोनाखाल का जायजा लेते समय जब कटाव स्थल के समीप पहुंचे, तो रास्ते में कीचड़ और पानी दिखा।

इसके बाद स्थानीय लोगों के कंधों पर चढ़कर सांसद तारिक अनवर ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। कंधों पर बैठ कटाव क्षेत्र का जायजा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सांसद एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे हुए हैं। वहीं, व्यक्ति सांसद को पहले कीचड़ और फिर पानी से भरे रास्ते से लेकर जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग सांसद को पकड़े हुए हैं ताकि सांसद नीचे न गिर जाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.