गया: गयाजी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में 27वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन हो रहा है. इसमें कुल 207 ऑफिसर कैडेट्स कमीशन प्राप्त करेंगे. इनमें एसएससी के 184 ऑफिसर कैडेट्स शामिल हैं, जबकि बिहार के 6 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं, जो कमीशन पाकर सैन्य अधिकारी बनेगें. पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेंट्रल कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता हैं, जो पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे.

23 महिला कैडेट भी हो रही हैं पास आउट
पूर्व में गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सिर्फ पुरुष ही सैन्य अधिकारी होते थे, लेकिन अब गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में महिलाएं भी कड़ी ट्रेनिंग पा रही हैं. इस बार 207 ऑफिसर में एसएससी महिला 34 कोर्स की 23 कैडेट्स शामिल हैं, जो पास आउट होंगी. 2025 के मार्च महीने में हुए पासिंग आउट परेड में 18 महिलाएं सैन्य अधिकारी बनी थी.

गौरव पदक सम्मान
बीते शुक्रवार शाम को ऑफिसर कैडेट्स के गौरवान्वित परिवारों को सम्मानित करने के लिए गौरव पदक सम्मान समारोह का आयोजन किया. जिसमें ऑफिसर कैडेट्स के अभिभावकों को देश सेवा के लिए अपने बेटे को समर्पित करने के लिए सम्मानित किया गया.

कैप्टन एम.वी. प्रांजल को मरणोपरांत शौर्य
शूरवीर कैप्टन एम.वी. प्रांजल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. कैप्टन एम.वी. प्रांजल दिसंबर 2017 में यहां से पास आउट हुए थे और वर्ष 2023 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियान का नेतृत्व करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे.





Leave a Reply