MUZAFFARPUR

बिहार में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और सहनी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा, पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

पीएम मोदी की मांग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब मुंगेर के बीजेपी नेता मणिशंकर भोलू ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है।

इस परिवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के कई नेताओं को नामजद किया गया है। यह मामला दरभंगा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ मंच से कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

मणिशंकर भोलू का आरोप है कि इस कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री की मां को लेकर अपशब्द कहे गए, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित समाचारों को आधार बनाकर यह मामला दायर किया गया है।

भाजपा नेता मणिशंकर भोलू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी सहित 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह परिवाद दायर कराया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा की धरती से इस प्रकार की टिप्पणी करना निंदनीय है और इसके लिए न्यायिक कार्रवाई आवश्यक है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.