MUZAFFARPUR

निशांत कुमार की सियासी एंट्री होगी या नहीं? बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश के खास ने कर दिया साफ

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सियासी एंट्री को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा ने बताया है कि निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं।

दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में उतरने की चर्चा ज़ोरों पर थी। यहां तक कि जदयू के कुछ नेताओं ने उन्हें अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था, और पटना में पोस्टरबाजी के ज़रिए उन्हें बिहार का भविष्य बताया गया हालांकि, अब जदयू की ओर से स्थिति को स्पष्ट कर दिया गया है।

संजय झा की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि निशांत कुमार फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। नीतीश कुमार स्वयं चुनावी मैदान में सक्रिय रहेंगे और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.