MUZAFFARPUR

सत्य मेव वर्ल्ड स्कूल में गूंजे सुर-सिंगिंग स्टार 2025 के प्रतिभा चयन ने बांधा समां

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार 2025” के तहत बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स द्वारा सत्य मेव वर्ल्ड स्कूल, रतनपुरा (मोतीपुर) में प्रतिभा चयन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय के निदेशक शशि रंजन कुमार ने बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “सिंगिंग सुपरस्टार 2025 बच्चों के लिए एक शानदार मंच है, जहाँ हर प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। बीएमसी म्यूज़िक का यह प्रयास न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” चयन प्रक्रिया के दौरान कक्षा दशम की छात्रा अनुष्का कुमारी ने अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से पूरी टीम को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के तहत प्रतिभाशाली बच्चों को आगे के राउंड में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय से चयनित बच्चों को एक निशुल्क स्कॉलर फॉर्म प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनके टैलेंट को और भी निखारा जा सके।

कार्यक्रम निदेशक प्रकाश दास मानस ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि “सिंगिंग सुपरस्टार 2025” के माध्यम से जिले के बेहतरीन गायकों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाए और उनके उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोले जाएँ।बीएमसी टीम ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य विद्यालयों में भी विजिट की योजना है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को इस मेगा प्रतियोगिता से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.