MUZAFFARPUR

उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस और राजद पर हमला, बोले-“गाली-गलौज और बम की बातें स्तरहीन राजनीति”

सासाराम : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस और राजद पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता को गुमराह करने के लिए राजनीतिक मंचों का इस्तेमाल गाली-गलौज और बम-बारूद की बातें करने में कर रहे हैं।

बता दें पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद, राहुल गांधी ने वहीं से पदयात्रा को संबोधित करते हुए एक सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने कहा, “बीजेपी के लोगों सावधान हो जाइए… हाइड्रोजन बम आ रहा है। वोट चोरी की सच्चाई है, पूरे देश को पता लगने जा रही है।”

राहुल गांधी ने बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस क्रांतिकारी प्रदेश ने पूरे देश को यह संदेश दिया है कि ‘वोट चोरी नहीं होने देंगे’। उन्होंने आगे कहा, “आने वाले वक्त में मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि हाइड्रोजन बम के बाद पीएम अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे।” राहुल गांधी ने बिहार में एक नया नारा भी दिया, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’। उन्होंने दावा किया कि यह नारा अब चीन और अमेरिका में भी गूंज रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.