MUZAFFARPUR

सराय के बदले जुब्बा साहनी स्टेशन तक मुजफ्फरपुर आरपीएफ करेगी पहरेदारी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जंक्शन का मंडल इंटरचेंज होने के बाद पूमरे ने आरपीएफ मुजफ्फरपुर का भी सीमांकन बदल दिया है। सराय के बदले अब आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के जुब्बा साहनी स्टेशन तक की निगरानी करेगा। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर व मोतिहारी रेलखंड का सीमांकन यथावत रहेगा। वहीं, हाजीपुर रेलखंड पर रामदयालुनगर स्टेशन से पहले तक मुजफ्फरपुर आरपीएफ के जिम्मे होगा। रामदयालुनगर स्टेशन से हाजीपुर तक का हिस्सा अब हाजीपुर आरपीएफ के जिम्मे हो जाएगा। इससे पहले मुजफ्फरपुर आरपीएफ हाजीपुर रेलखंड पर सराय स्टेशन तक की सुरक्षा की कमान संभालती थी।

वहीं, सीतामढ़ी रेलखंड की सुरक्षा पहले स्थानीय थाने के हवाले थी। अब मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के जुब्बा साहनी स्टेशन तक की निगरानी मुजफ्फरपुर आरपीएफ करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.