MUZAFFARPUR

लालू राज होता तो गुंडे उठा ले जाते, फिर ‘क’ट्टे पर डिस्को’… तेजस्वी के डांस पर जीतनराम मांझी का तंज

पटना : राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कुछ युवाओं के साथ डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने पोस्ट किया है। जिस पर अब केंद्रीय मंत्री और हम के सरंक्षक जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होने लिखा कि बिहार की चमचमाती हुई खुली सड़क पर आधी रात को डांस करते युवाओं की यह टोली बता रही है कि बिहार में सुशासनी सरकार है।

मांझी ने आगे लिखा कि जंगल राज वाले लालू परिवार की यदि सरकार होती तो तेजस्वी यादव सहित ये सारे युवा लालू जी के गुंडों के द्वारा उठा लिए जाते और मुख्यमंत्री निवास पर “कट्टे पर डिस्को” कर रहे होते। इसीलिए तो मैं बार-बार कहता हूं, बिहार में एनडीए जरूरी है।

आपको बता दें मरीन ड्राइव पर डांस वाला वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि ‘गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले।
वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए। हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे। तेजस्वी के वायरल हो रहे डांस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.