MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

मुजफ्फरपुर: मंगलवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया।  साथ ही पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने नारा और बैनर के साथ महाविद्यालय से मुख्य सड़क होते हुए जिला स्कूल तक भ्रमण किया।

छात्राओं ने नारे लगाते हुए जनसाधारण को पोषण के महत्त्व की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर अलका जायसवाल, गृह विज्ञान विभाग की संकाय अध्यक्ष डॉ सरिता कुमारी ,डॉ श्वेता सिंह,डॉ कुमारी दीपमाला, डॉ सुजाता कुमारी, डॉ अनुराधा सिंह,परीक्षा नियंत्रक एवं हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ राकेश रंजन व अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.