MUZAFFARPUR

काले हो गए थें हों’ठ, शरीर पर भी ज’ख्म के निशान; बिहार में 4 साल की बच्ची की ला’श मिलने से ह’ड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची की लाश मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। जिले में सकरा के गन्निपुर बेझा गांव में गायब 4 वर्षीय बच्ची का शव बांसबाड़ी में मंगलवार के सुबह फेंका मिला। बच्ची मिंटू राय के पुत्री चंदासी कुमारी (4) बताया गया है। जो सोमवार के दोपहर बाद से गायब थी। बच्ची का शव गांव में मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बच्ची के शरीर पर पिटाई के अनेकों जख्म दिख रहे हैं। बच्ची का होंठ काला हो चुका है और चेहरे पर भी जख्म के निशान दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकरा टू मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं।
पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ बंसवारी का भी निरीक्षण किया जहां से बच्ची के शव बरामद हुआ है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकरा टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गायब बच्ची का शव मिला है। हत्या कर शव को फेंका गया है। हत्या की वजहों को लेकर सुराग ढूंढे जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.