मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में बीसीए वोकेशनल विभाग की ओर से Techmeet 2025 कार्यक्रम के तहत फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें के छात्रों के द्वारा सेमेस्टर वन एवं सेमेस्टर छह के छात्रों स्वागत एवं विदाई दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या सह निदेशक डॉ ममता रानी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस आर पी एस कालेज जैतपुर की प्राचार्या एवं पूर्व सीसीडीसी बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय डॉ अमीता शर्मा थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई एवं आगत अतिथियों का स्वागत बीसीए समन्वय डॉ सुनील कुमार ने शाल, स्मृति चिन्ह और पौधा देकर किया।

जहां प्राचार्या डॉ ममता रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन का अर्थ छात्रों में अपने संस्था के प्रति समर्पण एवं जागरूकता लाना है। उन्होंने बीसीए पाठ्यक्रम के औचित्य को रेखांकित करते हुए उद्धृत किया कि आज मानव जीवन तकनीक में जीवित है इसे और बेहतर बनने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म को जन जन तक पहुंचाना ही होगा।


इस के लिए मीडिया, मार्केटिंग, नेटवर्किंग, मल्टीमीडिया,मल्टी मार्केटिंग,एआई आदि को सहज बनाकर समाज के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। मुख्य वक्ता डॉ अमीता शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के प्रति ऐसी व्यवस्था से महाविद्यालय की विशिष्ट छवि बनती है। यह आयोजन एक कुशल निदेशक एवं समन्वय के सफलता की निशानी है। बीसीए के छात्रों में अपने पाठ्यक्रम एवं सहगामी क्रियाकलापों के प्रति एक विशिष्ट रूझान है जिसका परिणाम यह कार्यक्रम है।


छात्रों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक सह ब्लॉग प्रस्तुतीकरण छात्रों की प्रतिभा का परिचायक है। बीसीए के छात्र शीरिष, तान्या,प्राची ,खुशी कुमारी ने बिहार के सांस्कृतिक धरोहर के अंतर्गत मिथिला के क ई पहलुओं को गीत, नृत्य और वादन के माध्यम से प्रस्तुत किया। ब्लॉग प्रस्तुतीकरण में प्रणव राज ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर बीसीए समन्वय डॉ सुनील कुमार ने कहा कि छात्रों में अंततः संभावनाएं और ऊर्जा है इसे केवल निखारने की आवश्यकता है।

इसी आधार पर महाविद्यालय के बीसीए छात्रों की वैश्विक पहचान बनेगी। इस कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर शेखर सिंह एवं मिस फ्रेशर खुशी कुमारी को चुना गया।इस मौके पर बीसीए रिसोर्स पर्सन प्रमोद, अमरेंद्र, राहुल, आरती, आदित्य कुमार,निशा एवं शिवम आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनील कुमार ने किया।




Leave a Reply