MUZAFFARPUR

‘बिहार से विक्ट्री और गुजरात में फैक्ट्री.. अब ये नहीं चलेगा’, PM मोदी पर भ’ड़के तेजस्वी यादव

पटना: कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज समापन हो गया है. आखिरी दिन पटना के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला. नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है लेकिन दो लोग चाहते है कि यहां से लोकतंत्र को खत्म कर दिया जाए. वहीं गुजरात के विकास के बहाने पर भी पीएम पर तंज कसा.

‘बिहार से विक्ट्री और गुजरात में फैक्ट्री’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनावों में बिहार की जनता ने बीजेपी और पीएम मोदी को वोट दिया लेकिन उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया. आरजेडी नेता ने कहा कि मोदी जी वोट तो बिहार से चाहते हैं लेकिन फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं. ऐसे लोगों को बिहार के लोग हल्दी लगाना जानते हैं. इस बार (विधानसभा चुनाव) में ये नहीं चलेगा.

‘SIR की आड़ में वोट चोरी’

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट की चोरी की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि बड़ी चालाकी से फर्जी वोट जोड़े जा रहे है. ऐसे में इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा. इस चुनाव में आपलोग अपनी ताकत दिखा दीजिए.

‘लालू का बेटा डरने वाला नहीं’

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी के कारण महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अपने ऊपर दर्ज केस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों पर एफआईआर कराया जा रहा है लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ऐसे थोड़े ही लालू जी का बेटवा डरा जाएगा. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था. कितना भी तंग कर लीजिए तेजस्वी झुकेगा नहीं, न लालू झुका न तेजस्वी झुकेगा. मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री है, डिस्ट्रीब्यूटर है. इललिए आप लोग बताइये डरोगे या लड़ोगे.’

नीतीश सरकार को बताया ‘नकलची’

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार की सरकार को नकलची सरकार बताया है. उन्होंने कहा कि हमने ऐलान किया था कि सरकार आने पर पेंशन बढ़ाएंगे, बिजली फ्री करेंगे, डोमिसाइल कानून बनाएंगे, माई-बहिन मान योजना लाएंगे. हमारी सभी घोषणाओं की यह सरकार नकल कर रही है. ये लोग नकल तो कर सकते हैं लेकिन विजन नहीं ला सकते हैं. इसलिए आप लोगों को तय करना है कि डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजनल.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.