मुजफ्फरपुर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामबाग मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया. यह ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर डायट के समस्त व्याख्याता और डी एल एड के सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे.


इस अवसर पर डी एल एड के प्रशिक्षुओं के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, व तृतीय पुरस्कार भी दिया गया. इस आयोजन पर वरीय व्याख्याता श्री मनीष पांडे ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैं. उन्होंने कहा कि ध्यानचंद जी को पूरे विश्व पटल पर कोई ऐसा हॉकी का जानकार ऐसा नहीं होगा जो इनके हॉकी के जादूगरी को न जनता हो यहां तक कि हिटलर भी इनके खेल का बड़ा प्रशंसक था.


शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता आशीष कुमार ने कहा कि खेल सभी के जीवन एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है ब्लकि हमे अंदर से इच्छाशक्ति से भी मजबूत कर्ता है और जुझारूपन का विकास होता है. खेल से हम सीखते हैं कि विपरित परिस्थितियों से घबराकर भागने की बजाय उनका सामना कर उनपर विजय प्राप्त करना चाहिए.

व्याख्याता डॉ संतोष राणा ने कहा कि आप सभी भविष्य के शिक्षक हैं और खेल का और सीखने का आपस में एक गहरा संबंध हैं बच्चे खेल खेल में आसानी से सीख जाते हैं इससे उनमें स्व अनुशासन का विकास होता हैँ. इस अवसर पर डायट के व्याख्याता डॉ रश्मि, श्री पंकज कुमार, डॉ मीरा कुमारी, श्री राकेश सिन्हा, श्रीमती दीपिन्ती कुमारी, श्रीमती रोली, डॉ राहुल कुमार, के अश्विनी पांडे, दीपक कुमार तथा डी एल एड द्वितीय वर्ष के समस्त प्रशिक्षु थे.





Leave a Reply