MUZAFFARPUR

बिहार में आज फिर बारिश मचाएगी तबाही!, 32 जिलों में येलो अलर्ट

पटना: बिहार में इन दिनों मानसून सक्रिय है. जिससे मौसम विभाग पटना ने 32 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राजधानी पटना और मुंगेर में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

 

इन जिलों में अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वज्रपात की भी चेतावनी

इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोग ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. साथ ही खुले बिजली के तारों से दूर रहे हैं और व्रजपात के दौरान खुले मैदान समेत ऊंचे पेड़ों के पास खड़े होने से बचें.

मुंगेर में कटाव शुरू

बता दें कि मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुतलुपुर पंचायत के पड़ोड़ा टोला में कटाव शुरू हो गया है. घरों में पानी घुस गया है. जिससे लोग दूसरी जगह पलायन करने लगे हैं.

1 सितंबर से फिर मानसून होगा एक्टिव

बिहार में इस बार अब तक 542.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 732 मिमी होना चाहिए था. यानी इस बार 26% कम वर्षा हुई है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.