मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में गायक स्व० मुकेश कुमार के पुण्यतिथि पर बिहार कलाकार संघ द्वारा बिहार कलाकार गौरव सम्मान 2025 का आयोजन आदर्श छात्रावास कलमबाग रोड के सभागार में किया गया । यह आयोजन बिहार कलाकार संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार उर्फ सोनू द्वारा किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों में बिहार पंचायती राज के मंत्री केदार प्रसाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, जिला भाजपा पूर्वी के अध्यक्ष विवेक कुमार तथा कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा रहें।


दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ० पुष्पा प्रसाद ने भोजपुरी राष्ट्रीय गीत सुंदर सुभूमि भईया भारत के देशवा से अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात कला संस्कृति मंत्री एवं अन्य के द्वारा सभी गणमान्य आगंतुकों एवं कलाकारों को अंग वस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य कलाकारों ने भी अपने गीत तथा नृत्य से समा बांधा।



कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा ने बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए कलाकार पेंशन योजना एवं कलाकारों के लाभ के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि जिन कलाकारों को कोई कठिनाई हो वे मेरे कार्यालय में आकर संपर्क करें मैं उनके कठिनाइयों को दूर करूंगी। अंत में मंत्री महोदय ने भी इसके लिए खुशी जाहिर की कि कलाकारों को पेंशन की सुविधा प्रदान की जा रही है और उन्होंने सोनू कुमार को भी बहुत ही धन्यवाद दिया कि वह इस दिशा में काफी प्रयत्नशील हैं।







Leave a Reply