MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय गणपति पूजा का भव्य आयोजन, गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजा शहर 

मुजफ्फरपुर: जिलेभर में गणपति बप्पा के आगमन पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में तोशानी टावर्स, कलमबाग चौक स्थित सोसाइटी में 26 परिवारों द्वारा तीन दिवसीय गणपति पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया है। सुबह और शाम दोनों समय आरती का विशेष आयोजन हो रहा है, जिसमें भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। पूजा के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

जहां सोसाइटी सदस्य पंकज धीर ने बताया कि “गणपति पूजा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सद्भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। यह पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का माध्यम भी है।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें सोसाइटी से जुड़े लोगों द्वारा गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल है और आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पूजा आयोजन सोसाइटी में कामिनी, रिचा, निभा, लता पाहूजा, आशा शर्मा, मंजू जायसवाल एवं पंकज धीर सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.